रसड़ा (बलिया) :  जहूराबाद के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कोरोना पर नया "शोध " सामने आया है ।। ओम प्रकाश का दावा है कि गरीब दूषित पानी पीता है इसलिए उसे करोना नहीं होगा।
    उन्होंने दावा किया कि दूषित पानी पीने से गरीब की रोग प्रतिरोधक क्षमता (यूमीनिटी) अभी  अधिक होती है। यह बयान उन्होंने  रसड़ा स्थित अपने आवास पर दिया।   राजभर के इस बयान वाली वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 इसलिए उसे करोना नहीं होगा।

पूर्व मंत्री यहीं नहीं रुके रोना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को जब केरल में देश का पहला केस आया था तभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद कर देनी चाहिए थी राजभर ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को रोना को रोकने की बजाय मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही थी।र्व कैनिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वह लॉक डाउन लागू करने के लिये चार घण्टे का समय देते हैं जबकि थाली बजाने के लिए दस दिन का समय देते हैं। 


कठपुतली है योगी, नौकरशाह चला रहे हैं सरकार
पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक यहीं नहीं रुके।   उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी गंभीर आरोप लगाए।  राजभर ने कहा कि योगी कठपुतली हैं जबकि प्रदेश की सरकार नौकरशाह चला रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास श्रावण मास के दौरान कांवरियों के लिए शर्बत का प्रबंध करने व उनसे मिलने के लिये समय है। लेकिन इस समय आ रहे कामगारों के लिए कोई समय नही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है योगी नौकरशाहों के साथ बैठक करते हैं और फैसले लेते हैं इसलिए उनकी मीटिंग में दोनों उप मुख्यमंत्रियों में से कोई भी शामिल नहीं होता पूर्व कैबिनेट मंत्री ने यूपी सरकार को घोटालों की सरकार बताई।