रजनीश कुमार मिश्र  बाराचवर (गाजीपुर) बरेसर थाने क्षेत्र के परसा तिराहीपुर स्थित पेट्रोल पंप से सौ मिटर आगे  बालु लदे ट्राली के निचे आने से  एक अधेड़ की मौत हो गई ।मृतक का  पहचान रवीन्द्र निषाद पुत्र रमन निषाद उम्र (54) निवासी तिराहीपुर पोस्ट बैजलपुर थान रसड़ा जनपद बलिया के रुप मे हुई है।
प्राप्त सुचना के मुताबिक रवीन्द्र निषाद अपने मोटरसाइकिल युपी 60एम 0365 से रिश्तेदारी मे मुहम्मदाबाद की तरफ जा  रहें थे।और उनके आगे बालु लदा ट्रेक्टर भी चल रहां था,और रवीन्द्र ट्रेक्टर से आगे निकलना चाह रहें तभी मोटरसाइकिल का टायर स्लिप करने से ट्राली के टायर के बीच मे आ गये और ट्राली उनके उपर चढ़ते हुए आगे निकल गया  ।
वहीं एक राहगीर नाम न छापने के सर्त पर बताया की मृतक के मोटरसाइकिल के पहिया स्लिप करने के वजह से रवीन्द्र ट्राली के बीच मे आ गये।इस घटना की जानकारी किसी ने बाराचवर चौकी प्रभारी वैभव तिवारी के साथ 112 नंबर को भी दे दिया।सुचना मिलते ही चौकी प्रभारी वैभव तिवारी चौकी के पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये।और डायल 112 भी पहुंच गई।और रवीन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद लेकर चली गई ।जहा डाक्टरो ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया ।वहीं पुलिस ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,आगे की कार्यवाई की जायेगी।वहीं पुलिस ने बताया की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।