रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर(गाजीपुर)
बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह का चौकी क्षेत्र के संमानित व्यक्तियों द्वारा फुल माला पहनाकर सम्मान पुर्वक विदाई किया गया।ज्ञात हो की प्रदीप कुमार सिंह  दो महीने पहले ही बाराचवर चौकी का कार्य भार संभाला था। बीते दिनों पुलिस कप्तान द्वारा  जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पन्द्रह उपनिरीक्षकों के साथ प्रदीप सिंह का भी तबादला कर दिया गया  ।शुक्रवार को जैसे ही क्षेत्र के लोगों को सुचना मिली की चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह की रवानगी हो रही है।क्षेत्र के संमानित व्यक्तियों द्वारा माला पहनाकर प्रदीप सिंह का विदाई किया गया।
वहां उपस्थित मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंध सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की चौकी प्रभारी के कार्य का जितना भी  सराहना किया जाये उतना कम है।उन्होंने ने कहा की इनके कार्य से क्षेत्र के सभी लोग काफी संतुष्ट थे।श्री सिंह ने कहा की कम समय में चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था का ठीक ढंग से पालन कराया ।
वहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के जिला सचिव दिपक सिंह ने कहा की चौकी प्रभारी के जाने का दुख है।दिपक सिंह ने कहा की चौकी प्रभारी का जितना भी सराहना किया जाय कम हैं।इन्हीं के काम के  वजह से बाराचवर क्षेत्र हॉटस्पॉट मुक्त हैं।
जिला सचिव ने आगे कहा की क्षेत्र मे  लॉकडाउन का पालन प्रदीप सिंह ने कराया वो काबीले तारीफ हैं।जिला सचिव  दिपक सिंह ने कहा कि असली कोरोना संमान के हकदार यहां के पुलिस और डाक्टर है।आशुतोष सिंह दिपक  ने कहा की कुछ ऐसी संस्था हैं, जो किसी को भी वगैर कोरोना सहयोग के ही कोरोना संमान दे रहें हैं।आगे आशुतोष सिंह दिपक ने कहा की आज चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह के वजह से ही बाराचवर हॉटस्पॉट बनने से बचा हुंआ है।उन्होंने ने कहा की अगर बाराचवर चौकी प्रभारी नहीं होते तो इस क्षेत्र मे बहुत से हॉटस्पॉट बना होता।
चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह के विदाई अवसर पर मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के जिला सचिव आशुतोष सिंह दिपक,शिक्षक प्रसुन सिंह ,सोनू सिंह पत्रकार, रमजान राईनी आदि लोग मौजूद थे।