रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)। कोरोना महामारी के वजह से करीब दो महीने से बंद पड़े गाजीपुर के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी शासन के फरमान के बाद तमाम दिशानिर्देशों के बाद खुलने लगे हैं।ओपीडी खुलने से मरीज दिशानिर्देशों का पालन करते हुएं अस्पताल मे जाकर अपने को दिखा सकते हैं।गाजीपुर जिले के बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर रजत गुप्ता ने बताया की करीब दो महीने से बंद पड़े ओपीडी शासन के निर्देश के बाद खोले जा रहें है।
ओपीडी मे सिर्फ एक तीमारदार के साथ आयेंगे मरीज
डाक्टर रजत गुप्ता ने बताया की जिले से मिले गाईडलाईन के अनुसार मरीज के साथ अब सिर्फ एक ही,तीमारदार आयेंगे। डाक्टर गुप्ता ने बताया की लॉकडाउन से पहले एक मरीज के साथ दो तीन लोग आते थे,जिससे अस्पताल परिसर में भीड़ इक्ठा हो जाती थी।मरीजों के साथ साथ अस्पताल कर्मियों को भी असुविधा होती थी।

वगैर मास्क के, नहीं मिलेगी दवा
चिकित्सक ने बताया की जिले से मिले गाईडलाईन के अनुसार वगैर मास्क का किसी को भी अस्पताल परिसर मे आना वर्जित हैं।चाहे मरीज हो या कर्मचारी उन्होंने बताया की सभी मरीजो व कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में दो गज की दुरी बनाकर रहने का निर्देश दिया गया है।

ओपीडी मे आई कमी
 ओपीडी मे मौजूद चिफ फार्मासिस्ट अजय राय ने बताया की कोरोना महामारी व लॉकडाउन से पहले एक दिन मे करीब दो सौ के आस पास मरीजो को देखा जाता था।
वहीं लॉकडाउन लगने के दो महीने बाद ओपीडी को खोला गया है।तो वहीं मरीजों की संख्या मे काफी गिरावट आई है,अजय राय ने बताया की दो दिनों से ओपीडी खोला जा रहा हैं।जहां एक दिन में 70 से 80 मरीज ही आ रहें हैं।

समय समय पर किया जा रहा हैं,सैनिटाइजर का छिड़काव
वहीं सीएमओ डाक्टर जीसी मोर्य ने बताया की जिले के सभी सामुदायिक व स्वास्थ्य केन्द्रों को ओपीडी खोलने का निर्देश दिया जा चुकां हैं।उन्होंने बताया की अस्पताल परिसर मे समय समय.पर सेनिटाइज का छिड़काव भी किया जा रहा है।

पहले के तरह खोला जा रहा है, ओपीडी
अस्पताल के डाक्टर रजत गुप्ता ने बताया कीलॉकडाउन से पहले  जैसे अस्पताल  खुलता था। अनलॉक होने के बाद अस्पताल खुलने का समय पहले की तरह ही हैं।
दो गज की दुरी से डाक्टर कर रहें है,इलाज
कोरोना वारियर्स इस समय अपने को बचाते हुए मरीजों का इलाज कर रहें है।शासन के आदेशानुसार ओपीडी खुल चुकी है।जहां समाजीक दुरी (सोशल डिस्टैसिंग) का पालन करते हुए मरीजों को देख रहें हैं।वहीं डाक्टर रजत गुप्ता ने बताया की कोरोना को हम तभी हरा पायेंगे।जब इससे बचने के लिए नियमो का पालन करेंगे।