भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के आवाहन पर  रविवार को प्रदेश के समस्त जिलों में एक साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जाना था, इसी क्रम में ब्योहारी मंडल पपौन्ध के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल जी के निर्देशन में युवा मोर्चा जिला मंत्री आलोक मिश्रा  के नेतृत्व में पपौन्ध के निपानिया मोड़ में कमलनाथ के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलामंत्री आलोक मिश्रा  ने कहा कि कमलनाथ और काँग्रेस पार्टी के नेता यह जान लें कि अब देश मे देशभक्ति से ओतप्रोत नरेंद मोदी की सरकार है, कांग्रेसः पार्टी के द्वारा किये हुए हर अपराध का खुलासा होगा,अब भारत स्वयं विश्व गुरु बनने के ओर अग्रसर है। कमलनाथ का चीनी प्रेम ने देश को कमजोर करने का कार्य किया है, इस अवसर में युवा मोर्चा जिलामंत्री आलोक मिश्रा, भाजपा नेता दीपक चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, अंकित शर्मा,राजू मिश्रा,पवन मिश्रा,ऋषभ मिश्रा,विकाश चतुर्वेदी,शुभम चतुर्वेदी,सुशील कोल,शैलेंद्र सिंह,प्रभाकर मिश्रा, बंदु तिवारी,अंशुमान उर्मलिया, अभिनंदन मिश्रा,शुभम सोनी,आदि  के साथ भाजपा एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।