![]() |
| शीतल निर्भीक ब्यूरोचीफ |
लखनऊ।उत्तर-प्रदेश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के गृह जनपद बलिया मे जिले की शहर से लगायत कस्बो व ग्रामीण अंचलो तक देश के राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाऐ तो बहुत है। किन्तु सभी बैंक की ब्रांच सरकारी योजनाओ को आमजन मे मूर्तरूप देने से कोसोदूर है। किन्तु बलिया जिले मे कुछ प्रगतिशील बैंक की शाखाओ मे बिल्थरारोड की केनारा बैंक ऐसा है जहां सरकारी योजनाओ सहित विभिन्न प्रकार की बैंक योजना को खातेदारो व आमजनों मे मूर्तरूप देकर शाखा प्रबंधक सहित बैंक के सभी कर्मचारी आम लोगो मे लोकप्रिय बने हुए है।संकट के इस दौर मे कोरोना महामारी के बीच लाकडाउन-अनलाक के बीच डिस्टैंसिंग बनाकर कोरोना योद्धा के मिशाल कायम कर बिल्थरारोड के केनरा बैंक किसान-व्यापारी वर्ग सहित खातेदारो मे लोकप्रिय बना हुआ है।
बलिया जिले के बिल्थरारोड की तिनमुहानी स्थित केनरा बैंक ने अपने मात्र पांच स्टाफ के साथ पूरी बैंक की शाखा त्वरित भुगतान के साथ बगैर भीड़ लगाऐ बैंक संचालित करने मे योद्धा के रूप मे कार्य कर अपनी लोकप्रियता कायम करने मे निरन्तर लगी हुई है।
बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव,सरोज यादव,जिउसन डैमरी,प्रदीप गौतम सरकार की योजनाओ सहित बैंक के विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ नगर क्षेत्र के व्यापारी, किसान, शिक्षित बेरोजगारो की बेरोजगारी दूर करने हेतु हर सरकारी योजना से लाभान्वित कर बिल्थरारोड तहसील के विकास के लिए तत्पर है।इस बैंक की शाखा ने कई बड़े उद्योग को श्रॠ देकर उद्योग की योजना को बढ़ावा दिया है। जिससे लगे उस कटीर उद्योग से गरीब तबके के लोगो की रोजी-रोटी बखूबी चलती नजर आ रही है।
बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस संकट की घड़ी मे इस कोरोना महामारी के बीच हमारे सभी स्टाफ योद्धा के रूप मे काम करने मे निरन्तर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य है आम-आदमी के व्यवसाय को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि यदि समय से श्रॠकर्ता लोन की रकम को अदायगी करते रहे तो बैंक के श्रॠ की योजना का लाभ दूसरे को भी मिलता रहेगा।उन्होंने बिल्थरारोड के व्यापारी वर्ग को हर सम्भव सहयोग करने आश्वासन दिए।वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने श्री त्रिपाठी ने इस बैंक की शाखा के प्रगति मे अपने सभी उच्चाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए श्रॠकर्ताओ से समय से श्रॠ अदायगी का अनुरोध किया।
हमारे संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार केनरा बैंक भारत की एक प्रमुख वाणिज्यिक बैंक है। भारत में इसकी स्थापना 1906 में,श्री अम्मेम्बल सुब्बा राव पई, एक महान दूरदर्शी और परोपकारी द्वारा की गयी थी। इस नाते यह भारत के सबसे पुराने भारतीय बैंकों में से एक है। 2013 तक केनरा बैंक की भारत अन्य देशों में 3600 से अधिक शाखायें थीं, बैंगलोर में अधिकतम शाखाओं के साथ। इसका मुख्य कार्यालय बंगलूरू में स्थित है। केनरा बैंक,विदेशी मुद्रा व्यापार करने के लिए आवश्यक बल देने के विशेष रूप से निर्यात और अनिवासी भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके विभिन्न विदेशी विभागों के कामकाज की निगरानी के लिए,1976 में अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रभाग की स्थापना की।बैंक की अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति, लंदन, हांगकांग ,मास्को, शंघाई, दोहा और दुबई जैसे देशों मे है। व्यापार के संदर्भ में यह एक भारत के सबसे बडे़ राष्ट्रीयकृत बैंको में से एक है,जिसका कुल कारोबार 598,033 करोड़ रुपयों का है।
click here
click here


