दिसंबर में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर देखी गई थी
आठ साल से गायब हैं सावित्री, दिखें तो 9262713798 पर करें कॉल
करीब आठ साल पहले सावित्री देवी पत्नी अरुण कुमार घर से लापता हो गई हैं। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं मूल रूप से पटना के ड्रीम गार्डन रेजीडेंसी की रहने वाली करीब 50 वर्षीय सावित्री देवी पढ़ी-लिखी महिला हैं। इनके पति बैंक से सेवानिवृत्त हैं दोनों बेटियां सरकारी नौकरी में और शादीशुदा हैं। खुशहाल होने के बावजूद मां की कमी बच्चों को हमेशा खलती रही है। बताया जा रहा है कि दिसंबर में इन्हीं की शक्ल की एक महिला लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास देखी गई थी। वह अंग्रेजी में कुछ लिख रही थी। हैंडराइटिंग अच्छी थी। एक सज्जन ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हुआ और दो-तीन महीने बाद डिफेंस में कार्यरत उनकी बेटी के पास पहुंचा। एक उम्मीद जगी। सज्जन से बात हुई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो उन्होंने दिसंबर में बनाई थी। उन्हें अमृतसर जाना था और लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यह विक्षिप्त महिला बहुत अच्छी अंग्रेजी में लिख रही थी। उन्होंने काफी कोशिश की उनसे बातचीत की जाए, लेकिन महिला ने कुछ नहीं बताया। फिर वे वहां से चले गए। ऐन वक्त पर लॉकडाउन ने ढूंढने के कदम रोक लिए और वह आ ना सकीं। अगर आपको यह महिला कहीं दिखें तो आप इस नंबर पर कॉल करें। मोबाइल नंबर 9262713798।

अरुण लाल कर्ण फ्लैट नंबर f. ड्रीम गार्डन रेसिडेंस पटना मोबाइल नंबर 9262713798... जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा