गाजीपुर ।देश के चौथे स्तंभ कहें जाने वाले पत्रकार पुलिस के दबंगई का शिकार हो रहें ।
जब एक निष्पक्ष खबर लोगो के सामने दिखाने वाला ही पुलिस अधिकारियों के दबंगई का शिकार होने लगा तो दुशरे लोग अपनी शिकायत लेकर कैसे जायेंगे।
जी हां ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का हैं।जहां जिम्मेदार मिडिया संस्था अपना भारत न्यूजट्रैक के पत्रकार पर मुहम्मदाबाद सीओ बीनय गौतम ने वर्दी का रौब झाड़ते हुए कैमरे को बंद करवा दिया।खबर कवर कर रहें पत्रकार को चले जाने को कह दिया।

दो पक्षो में हुंआ था विवाद
अपना भारत न्यूजट्रैक के पत्रकार ने बताया की गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र चकफातीमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर जम कर लाठी डंडे चले थे।जिसमे दोनो पक्षो के महिलाओं सहित करीब सोलह लोग घायल भी हुए थे।
इसी के संबंध में बाराचवर पुलिस चौकी आये सीओ मुहम्मदाबाद विनय गौतम से पूछा गया की सर पुरा मामला क्या है।
इतना सुनते ही सीओ साहब भड़क गये।और पत्रकार को सेन्स नहीं हैं।क्या जैसु बाते कहने लगें।जिसपर पत्रकार ने उनकी पुरी बाते सुन ली।

विनय गौतम नाम हैं मेरा कानपुर मे पुछ लेना
पत्रकार ने बताया की सीओ साहब मेरी डिग्रियां पुछने लगे कहां की विनय गौतम नाम है।कानपुर मे पुछ लेना धमकी भरे लहजो में कहा की जिसको चाहता नौकरी लगवा देता ,और जिसको चाहत निकलवा देता।
इस लोकतांत्रिक देश मे एक पत्रकार द्वारा सवाल पुछना गलत है।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस प्रशासन को निर्देश दे चुके हैं की पुलिस आम जनमानस के साथ मिलकर काम करे।लेकिन ऐसे ही अधिकारी सरकार की किरकिरी कराते हैं।