रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)।गाजीपुर जिले मे कोरोना मरीजो की संख्या मे लगातार वृद्धि हो रहां है।
जिससे स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मचा हुआं है,पिछले तीन दिनो मे लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने से जिले अब.कुल मरीजों की संख्या बढ़कर दोहरा शतक पार कर अर्धशतक के करीब यानी 247 के आकड़े पर पहुंच गया है।जिसमे 85मरीज अब भी मौजूद है,ये सभी कोरोना मरीज प्रवासी कामगार हैं।
जिससे स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मचा हुआं है,पिछले तीन दिनो मे लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने से जिले अब.कुल मरीजों की संख्या बढ़कर दोहरा शतक पार कर अर्धशतक के करीब यानी 247 के आकड़े पर पहुंच गया है।जिसमे 85मरीज अब भी मौजूद है,ये सभी कोरोना मरीज प्रवासी कामगार हैं।
सीएमओ डाक्टर जीसी मोर्य ने बताया की गुरुवार को कोरोना के बीस नये मरीज मिले हैं।जीसी मोर्य ने बताया की इन सभी को कोबीड 19 लेवल 1अस्पताल मोहम्दाबाद मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बहत्तर घंटे मे मिले 59 कोरोना के मरीज
जीसी मोर्य ने बताया की जिले में बहत्तर घंटों के अंदर जिले मे कुल 59 मरीज मिले है।सीएमओ ने बताया की गुरुवार को 278 मरीजों की रिपोर्ट आई है।जिसमे 258 मरीजो का सेंपल निगेटिव आई हैं।और 20 लोगो के रिपोर्ट पाजिटिव पाये गये है। जिसमे तीन महिलाएं भी हैं,सीएमओ डाक्टर जीसी मोर्य ने बताया की रेवतीपुर ब्लॉक के नवली मे एक, अवाती में एक,रेवतीपुर मे एक ,तथा टोंगा गांव मे एक मरीज मिला है।सीएमओ ने बताया की दो पहले से ही क्वारंटीन थे।
जीसी मोर्य ने बताया की इसी प्रकार इसी प्रकार कासिमाबाद मे पांच मरीज मिले जिसमे नसरुद्दीनपुर मे 1,प्रतापगढ़ मे 1, महुआरी मे दो रामपुर बिंदुपुरा मे एक मरीज की पहचान किया गया।जीसी मोर्य ने बताया की सभी क्वारंटीन सेंटर मे ठहरे थे।वहीं बिरनो के बहलोलपुर मे एक तथा खानपुर मे एक मरीज मिला हैं।तो वहीं मुहम्मदाबाद के नवपुरा मे भी एक मरीज मिला हैं,
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया की बाराचवर ब्लाक के मोहम्मदपुर मांटा तथा इसी ब्लाक के भरौली गांव मे एक एक मरीज मिले है।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दि गई जानकारी के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द मे एक मरीज मिला है।इसी तरह मरदह थाने क्षेत्र मे दो व सैदपुर मे एक पाजिटिव मरीज मिला हैं।स्वास्थ्य विभाग ने बताया की तीनो अलग अलग जगहों पर क्वारंटीन थे।
