![]() |
| (शीतल निर्भीक ब्यूरोचीफ) |
बलिया।उत्तर-प्रदेश के चंदौली पीडीडीयू नगर में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब कसाब महाल निवासी शम्स तबरेज ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी। फेसबुक पर पोस्ट वायरल हुआ तो प्रशासन अमले में खलबली मची गई। उधर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आग बबुला हो गए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को एक घंटे में ही गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। सबसे पहले फेसबुक पर किए गए टिप्पणी को डिलीट कराया गया।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने मामले को संज्ञान में लिया तो कोतवाली पुलिस ने मामले को भांफते हुए एक घंटे में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आक्रोशित कार्यकर्ताआें ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं फेसबुक पोस्ट को शेयर व लाइक करने वालों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आइटी सेल भी आरोपित से पूछताछ करेगी। अचानक हुए इस मामले से कसाब महाल में अफरा तफरी मच गई। शम्स तबरेज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी कर दी।
भाजपा कार्यकर्ताआें ने पोस्ट देखा तो आक्रोशित हो गए
भाजपा कार्यकर्ताआें ने पोस्ट देखा तो आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ता एक दूसरे से संपर्क साधने लगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल कोतवाल शिवानंद मिश्रा से बातचीत की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को एक घंटे में ही गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। सबसे पहले फेसबुक पर किए गए टिप्पणी को डिलीट कराया गया। तीन घंटे में ही पोस्ट को दो लोग ने शेयर कर दिया जबकि पांच लोगों ने लाइक कर दिया था। शेयर व लाइन करने वालों के बारे में आरोपित से पूछताछ की गई। इस मामले की जानकारी थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों को हो गई। हर कोई तरह तरह की चर्चा करने लगा। पूरे दिन नगर में मामले को लेकर ही चर्चाएं लोग करते रहें। कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। लाइक व शेयर करने वालों की भी तलाश की जा रही है।

