रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
प्रवासी मजदूरों के आने से जहां उनके परीजनो में खुशी का माहोल हैं, तो वहीं इनके आने से गाजीपुर वाशियों मे जहां मायूसी छाई है ।तो वहीं ग्रामीण अंचलो मे इनके आने से भय बना हुआ है,क्यो की आये दिन कोरोना पाजिटिव मे बढ़ोतरी जारी है।
कब कौन से गांव को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दे।इसके वजह से ग्रामीणों मे एक डर का माहौल बना हुआ है।गांव की गली हो या सड़क जहां भी दो चार लोग इक्ठ्ठा हो रहे हैं।इसी बात की चर्चा कर रहे हैं । प्रवासी कामगारो के वजह से कब कौन सा गांव हॉटस्पॉट बनेगा किसी को पता नहीं ।
सात की जांच रिपोर्ट आई पाजिटिव
प्रवासी कामगारो के आने के वजहं से जिले मे लगातार मामले बढ़ रहे हैं ।कोरोना महामारी पुरी तरह से ग्रामीण अंचलो मे पैर पसार चुका है.मंगलवार को गाजीपुर मे और सात की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।अब गाजीपुर मे कुल मामले बढ़कर 36 हो गई है।जिसकी पुष्टि जिला कोरोना नोडल अधिकारी उमेश कुमार ने की उन्होंने ने कहा की सभी को जौनपुर मे भर्ती कराया गया हैं
*चौदह तारीख को भेजा गया था,रिपोर्ट*
जिला कोरोना नोडल अधिकारी उमेश कुमार ने बताया की इन सातो की जाचं रिपोर्ट 14 तारीख को भेजा गया था।जिनकी रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है।ये सातो जिले के अलग अलग, जखनियां से तीन,सेवराई से 1 ,नोनहरा से1,और दो कासिमाबाद क्षेत्र का पाजिटिव रिपोर्ट आई है।जिन्हें जौनपुर मे भर्ती कराया गया हैं।

