![]() |
| प्रतिकात्मक |
लुधियाना : मां और बेटे ने मिल कर बिजली के तार के पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी। यह घटना पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना के माधोपुरी इलाकी है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी नाबालिग बेटी को अपनी हवश का शिकार बनाने की कोशिश की थी। यही नहीं आरोप है कि इसने २०१४ में अपनी एक और बेटी से दुष्कर्म किया था। जिसके आरोप में वह जेल भी जा चुका था। बाद में उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। हलांकि घटना को अंजाम देने के बाद मां और बेटे ने संबंधित थाने में स्वयं जा कर अपना अपराध भी कबूल कर लिया।
मामले के आनुसार ४६ वर्षीय व्यक्ति पेशे से राजमिस्त्री था। और किराए के मकान में अपने पत्नी, एक बेटा और बेटी के साथ रहता था। यह उसकी दूसरी पत्नी थी। पुलिस के अनुसार पहली शादी से उसके दो बच्चे थे। एक लड़का और एक लड़की। २०१४ में इस व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया था। इसके कुछ माह बाद ही उसकी बेटी आत्महत्या कर ली थी।
बताया जा रहा है कि दूसरी शादी से उसके तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे है। बताया जा रहा है कि वह रात में शराब के नशे में घर लौटा और अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने २० वर्षीय सौतेले बेटे और १५ साल की बेटी के साथ मिल कर बिजली के तार से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
एसीपी उत्तर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस दिए बयान में आरोपितों ने बताया कि बेटे ने उसके हाथ पकड़े, मां और बेटी ने तार से उसका गला घोंट दिया। मिली जानकारी के अनुसार उसने अपनी पत्नी की बहन से भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपित पत्नी, बेटा और बेटी के खिलाफ थाना दरेसी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
