मनोज दुबे, लुधियाना :ढंंडारी खुर्द दुर्गा कालोनी गली नंबर 3 में उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया जिस समय बेहड़े मालिक संजीत सिंगला अपनी फैमली के साथ बुधवार दोपहर 12 बजे किराए के मकान में रहने वाले श्रमिकों से किराया वसूलने पहुच गए। जब बेहड़े मालिक ने किराया मांगा तो किरायदारों ने किराया देने से इनकार दिया तो बेहड़े मालिक उन किरायदारों से बहस बाजी करने लगे। जिसके बाद बेहड़े मालिक ने उन्हें मकान खाली करने के लिये कह दिया। जिसके बाद सभी किरायदार अड़ गए। तो मकान मालिक वहां से फरार हो गया। जिसके बाद किरायदारों ने इसकी सूचना ढंंडारी चौकी के पुलिस को दिया। घटना का पता चलते ढंंडारी चौकी के एएसआई सुरजीत सिंह, कास्टेबल राजेश्वर सिंह मौके पर पहुचे। जिसके बाद पुलिस ने अश्ववाशन दिया कि टेंशन लेने की जरूरत नही है। श्रमिकों ने बताया कि अभी इस समय हमारी फैक्ट्री बन्द है। जिसके वजह से हम मजबूर है। जब फैक्टरी चलने लगेगा तो जो भी किराया बनेगा उन्हें दे देंगे। तीन महीने इस कमरे में रहते है। जिसमे दो महीने का किराया जमा है। सिर्फ अप्रेल महीने का बाकी है। अब अगर खाली करके भी जाते है तो कोई मकान देने को तैयार नही हो रहा है। पुलिस ने अश्ववाशन दिया है कि सभी का पहल के आधार पर मदद करेंगे। इस मौके पर रोष जताते हूए इस मोहमद जूदीन, सतेंद्र राम, मुनि लाल, कमल प्रसाद, संगीता कुमारी, पूजा सिंह, आदि मौजूद रहे। इस मौके पर ढंंडारी चौकी के एएसआई से बात किया गया तो उन्होंने ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है।
