(शीतल प्रसाद )
बलिया। कोरोना काल मे एक भाई अपने ही सगे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त सुचना के मुताबिक बलिया जिले केे दुबहर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में आज शनिवार की सुबह खूनी रिश्ते के सगे भाईयो मे जमीन के बाबत विवाद हो गया और बात-बात मे एक भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया वही दूसरा भाई गोली लगने सेे नाजुक स्थिति मे अस्पताल मे जिंंदगी और मौत से जूझ रहा है।आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बब्बन यादव (48) पुत्र बिजली यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज चल रहा है। वही, घायल महेश यादव (70) का इलाज चल रहा है। मृतक व घायल दोनों सगे भाई है।
