![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो । |
वाराणसी : बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह सहित चार अन्य लोगों को थाना लाइन बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर १४ दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूर्व सांसद पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकायत में जौनपुर शहर के पचहटिया में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर ने केस दर्ज कराया था। थाना लाइन बाजार पुलिस ने धनंजय सिंह को उनके कालीकुट्टी स्थित आवास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पूर्व सांसद ने बीमारी का हवाला देते हुए रहम की गुहार लगाई थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया।
लाइन बाजार एसओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
