रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मे जमीन को लेकर चल रहें विवाद ने एक 65वर्षीय अधेड़ की गोली मारक हत्या कर दिया गया।
प्राप्त सुचना के मुताबिक शनिवार की रात सो रहें मखदुमपुर निवासी 60वर्षीय रमा यादव को गोली मारकर हत्या कर दिया गया।सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हत्या की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह को हुई।तत्काल ही रविवार की अलसुबह पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का जायजा लिया व आरोपी को पकड़ने का सख्त निर्देश दिया।
कासिमाबाद थानाध्यक्ष बालवान सिंह ने बताया कि मृतक रमा यादव के छोटे पुत्र प्रमोद यादव ने गांव के ही मिथलेश यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।कासिमाबाद थानाध्यक्ष ने बताया की जमीन के विवाद मे रमा यादव की हत्या हुई है।थानाध्यक्ष ने कहा की मृतक के पुत्र प्रमोद यादव के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
