![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
लखनऊ : रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह खबर प्रदेश के आगरा जिले की है। यहां एक तांत्रिक ने प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर महिला को यातानाएं दी है। शोसल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो देख कर आपके रूह कांप जाएंगे। हलांकि थाना मलपुरा पुलिस ने इस संबंध में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मुख्य आरोपी तांत्रिक फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह घटना थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर की बताई जा रही है।
तेजी से वायरल हो रही करीब एक मिनट की इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक तांत्रिक भूतबाधा दूर करने के नाम पर कभी महिला का बाल खिंचता है तो कभी चाकू की नोक उसके शरीर में चुभोता है। यही नहीं महिला बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन जाहिल तांत्रिक महिला पर लगातार यातनाए दिए जा रहा है। वीडियो में दो अन्य लोग भी मौके पर बैठे हुए दिख रहें हैं। लेकिन वे भी कुछ नहीं कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले के गांव अजीजपुर की यह महिला पिछले कई दिनों से बीमार थी। घरवालों ने इसके सूचना पुलिस और सेहत विभाग को दी, लेकिन न तो पुलिस पहुंची और ना ही सेहत कर्मी। ऐसे में महिला की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी। महिला के घरवालों ने उसे किसी डॉक्टर के पास ले जाने की बजाय एक तांत्रिक के घर ले गए। तांत्रिक ने प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर महिला को अमानवीय यातनाएं दी। वहां मौजूद किसी ने व्यक्ति ने इसकी वीडियो बना कर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।