शीतल निर्भीक ब्यूरो
बलिया। जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जिराबस्ती गांव के नोनिया छपरा निवासी एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। यह जानकारी जिला महामारी एवं कोरोना प्रभारी डॉक्टर जियाउल हक ने दी। बताया कि युवक गाजियाबाद में सैम्पल देकर बलिया आया था। जिसकी रिपोर्ट आज  पॉजिटिव आई है। इसके पूर्व बीते रविवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। जिसमें एक रसड़ा थाना क्षेत्र के परसिया गाँव का निवासी है। जबकि दूसरा बैरिया थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर का रहने वाला है। 
जबकि इसके अलावा डीएवी इंटर कालेज बेल्थरारोड में क्वारंटीन हुए युवक की 11 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने युवक के साथ आए सभी नौ दोस्तों का सैम्पल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा था। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी।