वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या ८५ तक पहुंच गई है। हलांकि अब तक ५० को स्वस्थ हो कर घर भी जा चुके हैं। हाली ही में मेदांता अस्पताल से कैंसर का उपचार करवाकर लौटे दारानगर निवासी एक शिक्षक समेत तीन लोगों में सोमवार को कोरोना के लक्षणों की पुष्टि की गई। जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। जबकि, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है । वहीं आइसोलेशन वार्ड में 34 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि दारा नगर निवासी मरीज में सोमवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे बीएचयू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
