रजनीश कुमार र मिश्र (गाजीपुर) कोरोना महामारी लोगे के जिन्दगी को घरो मे कैद कर के रख दिया हैं। जिससे लोग.घरो मे रहने पर मजबूर है।जिले मे जिस भी गांव से कोरोना पिड़ित मिल रहा हैं उस गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर पुलिस अपने जान को.जोखिम मे डाल उस गांव की निगरानी करने लगती है।
जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के साथ जिले के कुछ और गावों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है,
इन गांवों मे कभी बच्चे इधर उधर घुमते नजर आते थे।यहां कभी लोग एक साथ घुमते व बात करते हुए दिखाई देते थे,आज उस गांव के आने जाने वाले सड़कों पर सिर्फ पुलिस पहरा देते हुंए नजर आ रही हैं अभी कुछ दिन पहले ही इन गांवों की गलियां गुलजार हुआ करती थी। लेकिन अब घरो के खिड़कियों से झाकते हुंए लोग ही नजर आ रहें हैं।
अब कोरोना जैसी भंयकर बीमारी ने सबको घरो मे कैद होने पर बिबस कर दिया हैं।
गांवो को किया गया सेनिटाइज
बिरनो थाने के गोपालपुर गांव के साथ कोरोना से पीड़ित सभी गांवों को स्वास्थय विभाग द्वारा सेनिटाइज किया गया।वहीं जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य के साथ सभी अधिकारीयों ने गांव का दौरा किया व वहां की स्थिति का निरीक्षण किया ।
लोगों की दिनचर्या बाधित
कोरोना महामारी के वजह से हॉटस्पॉट बने गांवो के लोगो पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा हैं।जहां लोग सुबह.सुबह.सड़कों पर घुमने निकलते थे वहां आज पुलिस का पहरा नजर आता हैं ।और लोग अपने घरो में कैद नजर आ रहें,हैं तो छोटे बच्चे मासूमियत भरी निगाहों से मां के प्यार भरा आंचल से घर के बाहर देखते हुए नजर आ रहे हैं।क्योंकि कोरोना जैसी आफत ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया हैं।इसी आफत से इनके गांव पर पुलिस का पहरा हैं

