गुरदासपुर, (पंजाब) : रूह को कंपा देने वाली यह खबर पंजाब के गुरदासपुर जिले के कादियां से है। यहां एक निर्दई मां ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने 5 वर्षीय बेटे पर तेजाब फेंक दिया । इससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे के हाथ की एक अंगुलीकाटनी पड़ी। बच्चे का नाम नूर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस को दी जानकारी में बच्चे की मौसी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसकी बहन की शादी डेरा बाबा नानक के कुलदीप सिंह से हुई थी।। उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद बाद उसकी बहन के संबंध एक व्यक्ति से हो गए।। बहन ने बेटे को लेकर प्रेमी के साथ जालंधर रहने आ गई । वहां पर बहन ने अपने प्रेमी के कहने पर बेटे नूर को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया ।। बीते दिनों प्रेमी के कहने पर ही उसने अपने बेटे पर तेजाब फेंक दिया इससे नूर के एक हाथ की पांचों अंगुलियां टांग और सीर झुलस गए। गुरप्रीत ने बताया कि उसने बेटे को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया ।। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की हाथ की एक उंगली को काट दिया। जबकि बच्चे का उपचार किया जा रहा है।
