मनोज दुबे/ राजेश पाठक, लुधियाना : ग्यासपुरा के करीब दर्जनों कंप्यूटर ट्रैंनिंग इंस्टिट्यूट व टूशन सेंटरों ने मिलकर हल्का दक्षिणी के एमएलए बलविंदर सिंह बैंस को मांगपत्र दिया | उन्होंने कहा कि कोरोना के महामारी से दो महीने से कामकाज ढप्प है | गर्मी की छुट्टी में ही बच्चे कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में आते है | सभी कंप्यूटर सेंटर वाले बच्चो के फ़ीस पर ही निर्भर है, सेंटर ना चलने से संचालको को रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है | इस  मुश्किल के दौर में बिजली का बिल,किराया अध्यापक की तनख्वाह व दूसरे खर्चे देना कठिन हो गया है | कम्प्यूटर सिखने वाले बच्चे आस पास के होते है और एक बैच में 4-5 बच्चे होते है तथा हमारे क्षेत्र में 5 किलोमीटर तक कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है | हम निवेदन करते है कि सरकार की जो भी दिशा निर्देश होगा उसका पालन करेंगे | वही बलविंदर सिंह बैंस ने सभी को आश्वाशन दिलाया कि सरकार व डीसी से मिलकर इसका कोई न कोई हल अवश्य करायेगे | इस मौके पर मलकीत सिंह उमेश कुमार राजेश पाठक नगिंदर सिंह मोहित शर्मा, पवन पाठक राजू झा विनोद कुमार  प्रदीप लाला आदि मौजूद थे |