रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
गाजीपुर जिले मे तेजी के साथ कोरोना मरीजों का इजाफा हो रहा है।बुधवार को जिले मे मिले अठ्ठारह कोरोना मरीज मिलने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया है।जिले मे मिले सभी अठारह मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम जौनपुर लेजाने की तैयारी मे लगा हैं।
जिले मे दुसरे प्रान्तों से आये लोगों मे लगातार कोरोना की पहचान हो रहा हैं।गाजीपुर मे अब कुल 60 कोरोना मरीज हो चुके है,जिसमे 6पहले ही ठीक हो चुके अब जिले मे एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 54 हो गई है।


ग्रामीण अंचलो मे पैठ बना रहा कोरोना
कोरोना वायरस अब वैश्विक महामारी का रुप धारण कर चुका है,वैश्विक महामारी लगभग सभी देशो को अपने लपेटे मे ले चुकां है।जिससे लाखों लोगों की मौत हो चुकी है कोरोना महामारी प्रवासी कामगारो के आने के वजह  गाजीपुर के ग्रामीण अंचलो मे भी तेजी के साथ फैल रहा है।वुधवार को ही जिले मे एक साथ 18 मरीज मिलने से जिले मे हड़कंप मच गया।नोडल कोरोना वार्ड अधिकारी डाक्टर स्वतंत्र देव सिंह ने बताया की जिले के बिभिन्न इलाको से 18 की स्वेब जाचं पाजिटिव आई है।जिसमे शहर के प्रितमनगर  के सात लोग कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं,पकड़ी रेवतीपुर से 3,पृथ्वीपुर, नसरतपुर,हैदरगंज मरदह मे 3छेदी लाल चौराहा 1,जयनगर 1मोहम्दाबाद मे 1,करीमुद्दीनपुर गंधपा मे 1 पाजिटिव कोरोना मरीज मिले है ।सभी मरीजों को जौनपुर भेजा गया है।