रजनीश कुमार मिश्र (गाजीपुर)
गैर प्रान्तो से आ रहें कामगारो के वजह से गाजीपुर मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
शनिवार को  दो प्रवासियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से जिले मे हड़कंप मच गया।अब जनपद मे कोरोना के मामले बढ़ कर 75 हो चुकी है।इनमे से  7 मरीज पहले ही ठीक हो चुके है।जबकि जिले में बर्तमान  संक्रमित मरीजो की संख्या 68पहुंच चुंकी है।कोरोना वार्ड नोडल अधिकारी स्वत्रंत देव सिंह ने बताया की दोनो क्वारंटाईन सेंटरों मे आईसोलेट थे।जिन्हें मेडिकल टीम लेकर मुहम्मदाबाद  स्थित लेवल वन अस्पताल रवाना हो गई।
डाक्टर स्वतंत्र देव सिंह ने बताया की मनिहारी ब्लाक के आगापुर पारा गांव का एक व दुल्लहपुर के रेवरिया का प्रवासी 18 तारीख को मुंबई से गाजीपुर आये थे।
जिनका 19 मई को स्वेब जांच के लिए  वाराणसी भेजा गया था।शाम को दोनो का रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद मुहम्मदाबाद उपचार के लिए ले जाया गया। इस बात की पुष्टि कोरोना वार्ड नोडल अधिकारी डाक्टर स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

https://www.youtube.com/channel/UCHJCBSoRrmn4WFP724tKGyA