![]() |
| (शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी) |
बताते चलें कि जान से मारने की धमकी देने वाले नम्बर की जांच की जा रही थी। जांच में धमकी देने वाला नम्बर मुम्बई के कामरान अमीन का निकला, जिसे मुम्बई एटीएस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने सम्बन्धी मैसेज आने पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में 505(1), 505(2), 506,507 भादवि एवं धारा 66F आईटी एक्ट के तहत दिनांक 21 मई 2020 को मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था, जिसका मुकदमा संख्या 472/ 2020 है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय कामरान को मुम्बई एटीएस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। कामरान दो भाई एक बहन में दूसरे नम्बर का है। जानकारी के अनुसार कामरान पहले सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने धमकी भरा मैसेज भेजने वाले मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी एसटीएफ लखनऊ रवाना हो गयी है।


