रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
गाजीपुर मे कोरोना मरीजो की बढ़त जारी है।एक दिन मे अठ्ठारह मरीज मिलने के बाद बृहस्पतिवार शाम फिर ग्यारह मरीजो की पहचान हुई है।इन सभी को जौनपुर ले जाने की तैयारी चल रही है।अब जिलें मे कुल 71कोरोना के मरीज हो गये है।जिसमे सात मरीज अब स्वस्थ हो चुके है।सीएमओ जीसी मोर्य ने बताया की अब कुल सक्रिय मरीजो की संख्या 65 हो गई है।सीएमओ डाक्टर जीसी मोर्य ने बताया की कुल 38 लोगो की रिपोर्ट आई है।जिसमे 11 की रिपोर्ट पाजिटिव है।इन सभी को जौनपुर ले जाने की तैयारी चल रही है।जीसी मोर्य ने बताया की इनमे अधिक्तर सैदपुर व मनिहारी ब्लॉक के ही है,जो मुंबई व गुजरात से आये हुए कामगार है।जिसी मोर्य ने बताया की सैदपुर तहसील क्षेत्र से 8, मनिहारी ब्लाक से 2,व मुहम्मदाबाद से 1 मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।डाक्टर जीसी मोर्य जानकारी देते हुए कहा की इनमे आठ जोनल ट्रेनिंग सेंटर गाजीपुर मे क्वारंटिन थे। इन सभी को उपचार के लिए जौनपुर भेजने की तैयारी चल रही है।