रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर
कोरोना महामारी के चलते एक युवक को परिवार व ससुराल के लोगों ने मुंबई से लौटे युवक को नकार दिया ।तो हमीद सेतु से कुदकर आत्म हत्या कर लिया ।प्राप्त सुचना के मुताबिक रणजीत पान्डेय पट्टी निवासी सुधीर पान्डेय 32 मुंबई मे पत्नी व एक वर्षीय बच्ची के साथ नौकरी करता था।कोरोना वायरस के चलते किसी तरह ट्रक द्वारा मंगलवार की रात अपने घर आया ।परिवार के लोग इन्हें देखते ही जाचं कराने के लिए कहां इतना सुनते ही चारपहिया रिर्जव कर पत्नी व बच्ची के साथ बलिया के लिए निकल गया।रणजीत पान्डेय की पत्नी इसकी सूचना अपने मायके वालो को दि तो उन्होंने भी यहां.आने से साफ मना कर दिया।जिससे आहत होकर हमीद सेतु पर गाड़ी रुकवाई जबतक कोई कुछ समझ पाता उसने गंगा मे छलांग लगा दि।जिसे देख पत्नी के होश उड़ गये और चिखने चिल्लाने लगी इसकी सुचना जैसे ही रजागंज चौकी प्रभारी को हुई तुरन्त ही मौके पर पहुंच गये।और.गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली सुबह स्टीमर व अन्य गोताखोरों की मदद से पुनः खोजबीन शुरू हुई ।बारह घंटे बाद सुधीर का शव बरामद हुआ।उक्त युवक अपने भाईयों मे बड़ा था,और मुंबई रहकर नौकरी करता था।युवक की पत्नी व मां का रो रोकर बुरा हाल है।
