गाजीपुर :  जिला पुलिस कप्तान डॉ अशोक प्रकाश सिंह ने जंगीपुर थानाध्यक्ष जयचंद भारती को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
  यह कार्रवाई उन्होंने ग्रामीणों एवं व्यापारियों की शिकायत पर शुक्रवार को की ।। बताया जा रहा है कि भारती के खिलाफ लंबे समय से जिला पुलिस कप्तान को शिकायतें मिल रही थीं।  लेकिन,  भारतीय अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं कर रहे थे।  अब भारती की जगह बारा के चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह जंगीपुर थाने का प्रभार संभालेंगे।   जबकि,  रजागंज चौकी प्रभारी को बारा का चौकी इंचार्ज बनाया गया है।   वहीं ,  जंगीपुर थाने के दारोगा अश्वनी दुबे को रजागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।   बताया जा रहा है कि जिला पुलिस कप्तान से जंगीपुर के व्यापारी और ग्रामीण जंगीपुर थाना अध्यक्ष के व्यवहार से नाखुश होकर काफी समय से शिकायत कर रहे थे।