रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
बरेसर थाना क्षेत्र के अमवां सिंह ग्राम पंचायत के अतौली ग्राम सभा मे सुबह करीब 5:30के आस पास आकाशिय बिजली गिरने से 60वर्षीय व्यक्ति कि मौत हो गई।सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कि पहचान मुसाफिर सिंह यादव पुत्र सहदेव यादव 60 निवासी अतौली के रुप मे हुई है।
प्राप्त सुचना के मुताबिक मुसाफिर सिंह यादव सुबह करीब 5:300के आस पास.खेत मे शौच करने गये थे।तभी तेज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।तभी तेज अवाज के साथ आकाशीय बिजली के पकड़ में आ गये,और मुसाफिर कि मौके पर ही मौत हो गई।मौत की सुचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।आकाशीय बिजली से मौत की सुचना मिलते ही ।तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल संजीव सिंह के साथ लेखपाल द्वारिका प्रसाद भी मौके पर पहुंच गये साथ बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गये।और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एक सवाल के जबाब मे अमवां सिंह प्रधान ने कहा की तहसीलदार ने मृत्यु प्रमाण पत्र व खाता संख्या मांग कर चले गये।प्रधान ने कहा की पोस्टमार्टम होने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र तहसीलदार साहब को दे दिया जायेगा।
