
रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
प्रवासी मजदूरों के आने के कारण जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी जिले के ग्रामीण अंचलो मे धीरे धीरे बढ़ रही है,जिसके वजह से ग्रामीणों मे अब इस बीमारी को लेकर भय बना हुआ है।गाजीपुर जिले के नन्दगंज व मरदह के बाद जिले मे दो और मरीजो की संख्या मे इजाफा हो गया ।
मुंबई और सुरत से आये थे प्रवासी
जिले के सीएमओ डाक्टर जीसी मोर्य ने बताया की गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोकुल और करंडा थाना क्षेत्र के नारीपचदेवरा गांव में एक एक युवको का सैंपल पाजिटिव आया हैं। सीएमओ जीसी मोर्य ने बताया की पाजिटिव पाये हुए दोनो युवक एक मुंबई और एक सुरत से आये हुए थे ।जिला चिकित्साधिकारी जीसी मोर्य ने बताया की इन दोनों का सैंपल जाचं के लिए 10 तारीख को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।दोनो ही जगहों पर स्वास्थ्य महकमे के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं,जहां दोनो को वाराणसी भेजने की तैयारी चल रही हैं
जिले मे कुल संख्या हुई आठ
गाजीपुर जिले मे प्रवासी मजदूरों के आने के वजहं से अब जिले में मरीजों की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा हैं।आप को बता दे की जिले मे इससे पहले नंदगंज व मरदह थाने क्षेत्र मे एक एक मरीज पाजिटिव पाये गये थे।जहां इन दोनो क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था
जहां पुलिस व स्वास्थ्य विभाग कि टीमें लगातार निगरानी बनाये हुए हैं।
वहीं जिले मे चौबीस घंटे के 6 मरीज बढ़ने से जिले मे कुल मरीजो की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने दि जानकारी
जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने कहा की पिछले चौबीस घंटे मे जिले मे मरीजो का इजाफा हुआ है।जिससे गाजीपुर मे अब पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
ये सभी प्रवासी मजदूर है ,जो श्रमिक ट्रेन न से आये हुए हैं।जिलाधिकारी ने कहा की सभी
डिस्टैसिंग बनाये रखे । क्यो की जिले संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं, जिलाधिकारी ने कहा की बाहर से आये लोग अपना जाचं कराये


