रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर
नन्दगंज थाना क्षेत्र के राठोरी गांव मे तीन दिन पुर्व हुंए फायर करने वाला युवक आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।जिसके निशानदेही पर वारदात मे प्रयुक्त बंदुक पुलिस ने बरामद कर लिया।
नन्दगंज थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया की पूछताछ मे युवक अपना जुर्म कबूल कर लिया है।जिसे चलान कर जेल भेज दिया है,और दो आरोपों की तलाश पुलिस कर रही है।थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया की सुचना मिली की बंदे से फायर करने वाला आरोपी सहेड़ी मोड़ पर खड़ा कही भागने के फिराक मे है।सुचना मिलते ही आरोपी को सहेड़ी मोड़ से पकड़ लिया गया और उसके निशान देही पर बंदूक भी बरामद कर लिया गया है।बतादे की 17तारीख की रात मे दो पट्टीदारों के बीच मे कहा सुनी होने के साथ मारपीट भी हो गई।आरोपित लालमुनी बिन्द ने लाईसेंसी बंदुक से अमरजीत के उपर फायर झोक दिया।गोली लगने से अमरजीत घायल हो गया।थानाध्यक्ष ने बताया की घटना मे शामिल दो की तलाश पुलिस कर रही हैं।
