रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
नोनहरा थाना क्षेत्र के रसुलपुर हबीबुल्लाह गांव में एक मजदूर की हाईटेंशन तार के चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गई।जिससे मजदूर के परिवार मे कोहराम मच गया।मृतक मजदूर की पहचान चककमरवा गांव निवासी अंगद उम्र 19के रुप मे हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार अंगद हबीबुल्लाह गांव मे शुक्रवार की रात ट्रक से गिट्टी उतार रहां था।तभी चालक द्वारा ट्रक आगे पिछे करने से अंगद का हाथ हाईटेंशन तार की चपेट मे आ गया ।जिससे अंगद की मौके पर ही मौत हो गई ।मौत की सूचना मिलते ही अंगद के परिवार में कोहराम मच गया।तो वहीं सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोनहरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया की मृतक के पिता बुद्धराम के तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर व आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन चल रहीं हैं।
