रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) कोरोना वैश्विक महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।गाजीपुर मे कोरोना के मरीजों मे लगातार इजाफा हो रहा है जिसके वजह से अब तक कुल 28केश हो गये है
ग्रामीण इलाकों मे बढ़ रहा कोरोना
जिले मे प्रवासियों के कारण कोरोना अब ग्रामीण इलाकों मे भी बढ़ने लगा हैं।जिसके कारण गावों मे रह रहे लोगों मे भय बना हुआ हैं।हर रोज प्रवासियों का जिलें आगमन जारी है।जिनका थर्मल स्केनिंग कर क्वारंटिन कर रही हैं।वहीं सीएमओ जीसी मोर्य ने बताया की कुछ लोग 12 मई को आये थे।13 मई को इनका स्वैब जाचं के लिए भेजा गया इन सभी जाचं रिपोर्ट रविवार को पाजिटिव आया हैं। ये सभी गैर प्रान्तों से आये हुए श्रमिक हैं।
वहीं नोडल अधिकारी डाक्टर उमेश कुमार ने बताया की ये सातो कोरोना पाजिटिव जिले के बिभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।
जिसमे 2 चकबकस,युसुफपुर मनिहारी, 1 युसुफपुर मोहम्मदाबाद, 1 बभनौली, 1 रेवतीपुर, 1 डिलिया जखनिया और 1 तलभीतर दुल्लहपुर के रहने वाले है।
प्रशासन कोरोना मरीजो के संपर्क में आये व्यक्तियों की हिस्ट्री खंगाल रहा है। जिसकी पुष्टि कोरोना नोडल अधिकारी डाक्टर उमेश कुमार ने की
