(कंचन गुप्ता ब्यूरोचीफ)
कटनी(एमपी)।जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़ रहे हैं। शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में एक महिला की आग से जलने से मौत हो गई वहीं दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
घटना के संबंध मे बताया जाता है कि बहोरीबंद तहसील के अंतर्गत थाना बाकल के ग्राम गौरहा में अहिल्याबाई का विवाह राजेश चौधरी के साथ हुआ। इसके दो बच्चे थे अहिल्या बाई बाकल के पिपरिया गांव के कनछेदी चौधरी की पुत्री है। आज कहासुनी के चलते अपने दो साल के बच्चे को गोद में लेकर कैरोसिन डाल कर आग लगा दी। इसे बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां से नाजुक हालत में डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया। पुलिस मामले को विवेचना में जुटी है। बहोरीबंद थाना प्रभारी रेखा प्रजापति ने बताया कि पति देवर ननद सास से झगड़ा होता रहता था। ये लोग बहुत परेशान करते थे। पुलिस को दिए गए बयान में इसने यही जानकारी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की हालत की नाजुक बनी हुई है लेकिन बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।
बहोरीबंद तहसील के अंतर्गत थाना बाकल महिला ने किया अग्निस्नान बाकल थाना के अंतर्गत पटी राजा में संगीता बाई पति कमलेश चौधरी (30) ने आज केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई मौत हो गई। संगीता का मायका बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम कुआं में है। उसके पिता का नाम हल्लू चौधरी है। कमलेश के साथ विगत 15 वर्ष पूर्व इसकी शादी हुई थी। इसके दो बच्चे हैं। अचानक कहासुनी उसने आग लगा ली। मामले में मायके पक्ष आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पहले मारा है। इससे उसके चेहरे में सूजन और खून देखने को मिला फिर इसके बाद बचने के लिए आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
