मनोज दुबे लुधियाना
सामाजिक कर्तव्य संगठन के प्रयासों से ढ़ंडारी खुर्द दिप कालोनी के  ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल  ने कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर को देखते हूए   स्कूल में  अप्रैल और मई यानी   दो महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया  है। बता दें कि इस स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी मजदूर वर्ग से संबंध रखते हैं।लॉकडाउन की स्थिति होने के कारण ये बच्चे पढ़ना तो दूर इनके परिवार अपने घर का खर्च चलाने में भी असमर्थ हैं,।।सामाजिक कर्तव्य संगठन के सदस्यों ने उनकी इस मजबूरी को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन से इस संबंध में स्कूल में अपने टीम के साथ चर्चा की। जिसमे स्कूल के एमडी राकेस सिंह और  स्कूल प्रिंसीपल  ने संगठन के सदस्यों के आग्रह पर दो महीने की फीस माफ कर दी। स्कूल डायरेक्टर  राकेश कुमार सिंह ने  बच्चों को और भी अधिक राहत दिलाने के लिए ऐलान किया कि जो बच्चे अधिक ग़रीब परिवार से संबंध रखते हैं। स्कूल प्रशासन उन्हें भी सहायता देने में कोई कमी नही रखेगा स्कूल प्रशासन अति ग़रीब बच्चों को पूरे साल आधी फीस लेकर पढ़ायेगा यह फीस न लेने के बराबर होगी। इस मौके पर स्कूल के एमडी राकेस सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले और अध्यापक गण हमारे परिवार का हिस्सा है। जिसमे लाकड़ाऊंन में उन्होंने ने उन से भी हाल पूछा उन्होंने ने कहा कि इस मुसीबत में हम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों हमारे परिवार के हिस्सा है। एमडी राकेश सिंह ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ इसी साल के लिये मान्य की जाएगी।इस मौके पर संगठन के प्रमुख व भाजपा युवा मोर्चा ग्यासपुरा मंडल के अध्यक्ष अभी मिश्रा, प्रभु पंडित,सुजीत शर्मा,सोनू पांडेय,कमलेश कुशवाहा,प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।