अमृतसर : पंजाब में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ ही गरज चमक के साथ छिंटे पड़े। इसका असर पंजाब के सभी २२ जिलों में देखने को मिला। कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओले पड़ने की भी सूचना है। मौसम विभग के अनुसार मंगलवार को भी कहीं-कहीं हलके बादल छाए रहने की संभावना है।
मंडी में फंसा हजारों क्वींटल गेहूं
लॉकडाउन के बीच गेहूं की सरकारी खरीद समय पर शुरू हुई, जो काफी लंबा चली। मंडियों में करीब-करीब गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। लेकिन बारदाने की कमी से अब भी हजारों क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग होना अभी बाकी। ऐसे में पनग्रेन, पनसप, वेयर हाउस सहित विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी खरीद एजेंसियों के गेहूं मंडियों खुले आसमाने के नीचे पाड़ा। आए दिन खराब हो रहे मौसम हल्की बारिश से न केवल किसान चिंतित हैं बल्कि आढ़ती ओर खरीद एजेंसियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
सूरजमुखी और चारे की फसल खराब
अमृतसर के किसान बोहड़ सिंह, राजपाल सिंह, बलदेव सिंह और गुरमुख सिंह आदि का कहना है कि सूरजमुखी की फसल हफ्ते दस दिन में पक कर तैयार होने वाली है। तेज हवाओं के कारण फसल खेतों में ही गिर गई है। फसल को काटने में परेशानी तो होगी ही सूरजमुख के फलों को भी नुकसान होगा। साथ पशुओं के लिए तैयार हरे चारे को भी नुकसान हो रहा है।
तूड़ी बनाने में भी हो रही है परेशानी
आए दिन आंधी और बारिश की वजह से खेतों में खड़े गेहूं के नाड़ से तूड़ी बनाने में भी परेशानी हो रही है। तरनतारन के किसान मंगल सिंह, आत्मा सिंह आदि ने कहा कि नमी के कारण कारण गेहूं के नाड़ से तूड़ी नहीं बन पा रही है। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो मजबूरन किसानों को खेतों में ही पराली जलानी पड़ेगी।
