लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने हेतु पुलिस ने किया रुट मार्च

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)। देश मे लॉकडाउन के बावजुद भी वैश्विक महामारी का ग्राफ बढता ही जा रहां है।
लॉकडाउन 2 सफल होने के उपरांत सरकार द्वारा लॉकडाउन 3 जारी कर दिया गया हैं। जो तीन मई से सतरह मई तक जारी रहेगा।तीसरे लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए शासन द्वारा पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है।तो वहीं जिले की पुलिस भी लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए कमर कस चुकी हैं।

तीसरे लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बरेसर पुलिस ने किया रुट मार्च


जिले के बरेसर पुलिस ने लॉकडाउन 3को सफल बनाने के लिए थानाध्यक्ष संजय मिश्र व बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने  मयफोर्स व कासिमाबाद एसडीएम , तहसीलदार के साथ क्षेत्र मे रुट मार्च किया ।व लोगो को वैश्विक महामारी से बचने के लिए जागरूक भी किया।थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया की रुट मार्च के दौरान जो भी बेवजह घुमता हुंआ नजर आया ।उसे इस महामारी से बचने के लिए जागरूक किया ।और अन्यथा बाहर न निकले इसकी हिदायत भी दिया गया।बरेसर,अलावलपुर,तिराहीपुर, सलेमपुर, ढोटारी, बाराचवर, हाजीपुर, मांटा,व अन्य स्थानों पर पुलिस ने तहसीलदार व एसडीएम के साथ रुट मार्च किया ।लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील भी की