बाराचवर : कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर के प्रबंधक यशवन्त सिंह पत्रकार ने अपने स्कूल मे पढ़ने वाले नर्सरी से आठवीं तक के छात्र छात्राओ का अप्रैल मई जून का मंथली फीस तथा ट्रासपोर्ट फीस पुरी तरह माफ कर दिया है।उन्होने बताया की कोरोना वायरस एक अदृश्य दुशमन बनके पुरे विश्व के मानव जीवन पर हमला करके मौत की नीद सुलाने का कार्य कर रहा है।इस वायरस से बचने के लिये अब तक कोई बैक्सिन नही बन पायी है।इसका एक मात्र ईलाज सोशलडिस्टेशिंग ही है।उन्होने अभिभावकों से अपील किया की बिना वजह आप लोग बाहर न निकले अगर जरूरी कार्य है तो माक्स लगाकर ही निकले।तथा अपने परिवार तथा बच्चो के ऊपर विशेष ध्यान दे।आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर ने आनलाईन क्लाशेज भी शुरू कर चुका है ताकि बच्चो की पढाई अनवरत चलती रहे।