लुटेरों के हमले में घायल अमजीत कुमार।

                             लुटेरों के हमले में घायल भरगू।


                                     लुटेरों के हमले में घायल सोनू कुमार।
लुधियाना : शहर के समराला चौक सिंगार सिनेमा हॉल के सामने रहने वाले लगभग 20 श्रमिक दिल्ली हाइवे रोड की ओर से पैदल चलकर बुधवार देर रात साढ़े नो बजे यूपी के कबीर नगर जाने के लिये निकले थे। दिल्ली हाइवे रोड बाला जी पंट्रोल पंप के पास दस नकाबपोश लुटेरों ने सुनसान अंधेरी जगह पर उन्हें घेर लिया। इसके बाद जेब की तलाशी लेनी शुरू कर दी। श्रमिकों ने विरोध किया तो लुटेरों ने ख़ंजर से चार श्रमिको पर हमला कर दिया। अमरजीत कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार के सिर पर वार किया गया। भरगू कुमार की छाती और बांह पर बेहरमी से वार कर दिया। उसके बाद कुछ श्रमिक वहां से अपना बचाव करके भाग निकले। हमले में घायल भरगू कुमार और अमरजीत खून से लथपथ होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। लुटेरे उन श्रमिकों की जेब से नगदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस मामले का पता तब चला जब देर रात साढ़े दस बजे के करीब ढंडारी खुर्द इलाके के पार्षद परमजीत सिंह, टोना गरचा और डॉक्टर मनमोहन सिंह हैप्पी ने अपनी टीम के साथ बिस्कूट और पानी का लंगर लगाया था। उसके बाद उसमें से किसी जानकर ने उनके पीछे से आने वाले यूवक को फोन किंया। उसके बाद इलाका पार्षद ने जाकर उन जख्मी युवको वहां से ढंडारी के निजी अस्पताल में इलाज करवाया। इतना ज्यादा जख्मी होने के बाद भी वह मजदूर घर के लिए निकल पड़े। जख्मी अमरजीत सिंह से बात किया तो उन्होंने बताया कि हमें देर रात ट्राला मिल गया था। इसमें हम सभी बैठकर अभी तक अंबाला पहुचे हैं।

कामरेड चितरंजन कुमार, मोहमद सहजाद, राज सिंह राजपूत, कमलेश्वर कुशवाहा, सुजीत शर्मा शेलेन्द्र मिश्रा व राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। एक तरफ जहां जनता को राशन की दिक्कत आ रही है, वही कर्फ्यू की वजह से श्रमिक परेशान होकर गांव की ओर पैदल जा रहे है। सरकार की ओर से यूपी के कबीर नगर के लिए ट्रेन नही चलने से 35 प्रतिशत लोगों का रजिट्रेशन रद कर दिया गया। इस वजह से ऐसी परेशानी झेलनी पड़ रही है।