रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी प्रवासी मजदूरों के भाग के आने के वजह से अब ग्रामीण क्षेत्रो मे भी पैर पसारने लगा है।
जिसके वजह से अब गांव भी सुरक्षित नहीं रहा,प्रदेश के हर एक जिले मे प्रवासी मजदूरों को जांच कर लाया जा रहा हैं।लेकिन ऐसे प्रवासी मजदूर जो बगैर जाचं कराये भाग कर आ रहें है ऐसे ही लोगों से अब ग्रामीण इलाका सुरक्षित नहीं रहा।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से जहां दो दिनो में दुसरा केश सामने आने से जिले मे हडकंप मचा हुआ है।जिसकी पुष्टि नोडल अधिकारी डाक्टर उमेश कुमार ने की हैं।नोडल अधिकारी उमेश कुमार ने बताया की मरदह थाने क्षेत्र के एक व्यक्ति का सैंपल सात तारीख को जांच के लिए भेजा गया था।जिसकी रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है।और अब जिलें मे दो कोरोना पाजिटिव केश हो चुके हैं।आप को बता दे की जिले मे लगातार दुसरा रिपोर्ट पाजिटिव आया।
मुंबई से कंटेनर मे छिप कर घर आया था उक्त व्यक्ति
गाजीपुर जिले के मरदह थाने क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर निवासी पाच मई को कंटेनर मे छिप कर अपने गांव आया था ।जहां आस पास के रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दि वहीं पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर गाजीपुर भेज दिया।
नोडल अधिकारी डाक्टर उमेश कुमार ने बताया की उक्त व्यक्ति का स्वेब सात तारीख को जांच के लिए गोरखपुर भेज दिया।जिसकी रिपोर्ट आज सुबह पाजिटिव आया है।रिपोर्ट पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया।नोडल अधिकारी ने कहा की इससे अधिक अभी कोई जानकारी नहीं हैं।

