(शीतल बलिया)
बलिया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी अब राज्य के हर एक जिले को अपने लपेटे मे ले चुकी हैं।
इस महामारी से अब तक बचा बलिया भी कोरोना से अछुता नहीं रहां।यहां अब तक कुल दस.कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं
ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिले में एक पाज़ीटिव केस मिला था जबकि अब एक साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 9 कोरोना केे पॉजिटिव केस मिलने से कुल संख्या 10 पहुंच गई है,जिससे आम जनता में जिला प्रशासन के प्रति प्रश्न चिन्ह खड़ा होना लाजमी है।उक्त संदिग्धों के कोरोना पाज़ीटिव होने से हरकत में आई जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जिले के कई क्षेत्रों को सील कर दिया है।आज मिले और नौ पाजिटिव केश की पुष्टि जिलाधिकारी ने भी कर दी है।
