लुधियाना :  पुलिस भैंस ही नहीं बकरा भी ढूंढती है ।  आपको याद होगा कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के सपा सरकार के समय मंत्री रहे आजम खां की (अब सांसद) उनके रामपुर स्थित फार्म हाउस से भैंस चोरी हो गई थी जिसे खोजने के लिए तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार की समूची पुलिस लग गई थी। लेकिन , अब पुलिस भैंस नहीं बकरे और बकरियों को तलाश रही है। लेकिन,  यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस का नहीं बल्कि,  पंजाब के लुधियाना पुलिस का है।
    ताजा मामला लुधियाना के गड़वासु (गुरु अंगद देव बैटरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी)  का है ।  जहां से अच्छी नस्ल के तीन बकरे व एक बकरी चोरी हो गई। अब थाना पीएयू पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। चोरी हुए बकरों और बकरी की कुल कीमत 70 हजार से अधिक बताई जा रही है।
एएसआइ अमरीक ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को नौ मई को दी शिकायत में डॉ. सत्यावान राम पाल ने बताया कि 2 मई की सुबह 8:30 बजे गडवासू यूनिवर्सिटी के एलपीएम विभाग में रखे गए उक्त मवेशी चोरी हो गए। उनमें से एक बकरा बी-1289 अमृतसरी बीटल नस्ल का था, जो तीन साल का है। भूरे रंग के बकरे का वजन 75 किलो है। जबकि, दूसरा बकरा बी-1300 बीटल अमृतसरी नस्ल का है। दो साल के उक्त बकरा 44 किलो का है। तीसरा बकरा यू-508 दोगली नस्ल का है। भूरे रंग के उक्त बकरे का वजन 54 किलो है। चौथी बकरी यू-515 भूरे रंग की जिसका वजन 26 किलो है।
एएसआई अमरीक सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए यूनिवर्सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। बकरी चोरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।