लुधियाना :  रमजान के पाक महीने में ऐसी नापाक हरकत सामने आई है, जिसे जान कर रूह कांप जाएगी। 

इसने पत्नी की गला दबाकर हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसे अवैध संबंधों से रोकती थी।। यह मामला लुधियाना के आलमगीर नगर का बताया जा रहा है।
    मामले के आरोपी पति ने बीवी को बहाने से खेतों में ले गया इसके बाद पीछे से तेजपाल से सिर पर वार कर अधमरा कर दिया जब पत्नी हो गई तो दरिंदे ने दुपट्टा से उसका गला घोट दिया।
  आरोपित की पहचान गांव आलमगीर निवासी मोहम्मद रिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बेसबैट और चुन्नी बरामद कर ली है। जबकि,  मृतका की पहचान शकीला बीबी के रूप में हुई थी। थाना डेहलों पुलिस ने आरोपित मोहम्मद रिवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना डेहलों के एसएचओ सुखदेव सिंह के मुताबिक आरोपित मोहम्मद रिवानी की पहली पत्नी जफरीना की मौत हो गई थी। उसके बाद मोहम्मद रिवानी की शादी शकीला  के साथ हो गई। लेकिन मोहम्मद रिवानी के अवैध संबंध शुरू हो गए। इस बात को लेकर मोहम्मद रिवानी और शकीला  के साथ झगड़ा होना शुरू हो गया। जिसके बाद मोहम्मद रिवानी बहाने से अपनी पत्नी शकीला  को खेतों में ले गया और वहां जाकर उसने शकीला पर बेसबैट से हमला कर दिया। शकीला के लहुलुहान होने पर उसने चुन्नी से उसकी लगा घोंट हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित मोहम्मद रिवानी को गिरफ्तार कर लिया है।