file photo

लुधियाना : कोरोना देशभर के लोगों के लिए जहां परेशानी का कारण बना हुआ है,  वहीं कुछ निजी ट्रांसपोर्टरों के लिए यह कमाई का साधन बन चुका है।  ऐसा ही एक मामला पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना में देखने को मिला।   यहां एक ट्रांसपोर्टर ट्रक और ट्राले में जानवरों की तरह भरकर 65 महिला और पुरुषों को उत्तर प्रदेश और बिहार ले जाने की तैयारी कर रहा था।  इसी बीच जिला पुलिस ने दो ट्रक और ट्राला चालकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

    मामले के अनुसार पुलिस को  सूचना मिली थी कि डीसी लुधियाना के निर्देशों के विपरीत आरोपित अपने ट्रक-ट्राला में मजदूरों को बैठा कर ले जा रहा है।  सूचना के आधार पर शहर के न्यू शिव पुरी से थोड़ा आगे सब्जी मंडी के पास से उसे गाड़ी समेत काबू कर लिया गया।
दूसरी और थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी के गणपति चौक में एक व्यक्ति अपने टाटा गाड़ी में करीब  पुरुष, महिलाओं व बच्चों को बैठा कर उत्तर प्रदेश व बिहार लेकर जाने की तैयारी टर रहा था। सूचना के अाधार पर पुलिस ने रेड करे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एएसअाई राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान ग्यासपुरा के लोहारा रोड स्थित प्रेम नगर निवासी अमर सिंह के रूप में हुई।