![]() |
| (शीतल निर्भीक ब्यूरो यूपी) |
लखनऊ।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित नगर महानगरों से घर लौट रहे मरीजों से पूर्वांचल में भी कोरोना पॉजिटिव के मामले तेजी से बढऩे लगे। गुरुवार को कुल 50 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आजमगढ़ में 17, जौनपुर में 16, गाजीपुर में 11, वाराणसी में चार और मीरजापुर व बलिया में एक-एक केस मिले। सभी क्षेत्र में हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
जौनपुर में कोरोना महामारी का रूप लेता जा रहा है। गुरुवार को सर्वाधिक 17 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसमें सिकरारा के मलसीन निवासी की मौत हो गई। इनमें 16 मुंबई तो एक सूरत से आया था। जिले में अब पीडि़तों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। इसमें 42 प्रवासी हैं। जिसमें 12 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की क्वारंटाइन में मौत हो गई थी। पीडि़तों में सबसे अधिक मडिय़ाहूं ब्लाक के पांच, बदलापुर के तीन और डोभी, केराकत, मछलीशहर और खुटहन ब्लाक के दो-दो मरीज हैं।
आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से गुरुवार को 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ गईं। एहतियात के लिए तहसील सदर के ब्लाक जहानागंज अंतर्गत नरेहथा कैनला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें तहसील लालगंज, सदर व फूलपुर के कोरोना संक्रमित मरीज हैं।
गाजीपुर में गुरुवार को 11 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसमें सैदपुर तहसील में आठ, मनिहारी ब्लाक में दो व मुहम्मदाबाद को एक प्रवासी कोरोना संक्रमित है। नगर के कचहरी रोड स्थित रेलवे जोनल ट्रेङ्क्षनग सेंटर में क्वारंटाइन महाराष्ट्र से लौटे श्रमिक व संक्रमितों के संपर्क में आए 25 लोगों का स्वैब गुरुवार को जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। इसके साथ ही वहां अन्य आइसोलेट प्रवासियों की निगरानी भी मेडिकल टीम द्वारा की जा रही है। अब तक 1835 संदिग्धों की जांच कराई गई है, जिसमें 1364 की रिपोर्ट निगेटिव, 60 पाजिटिव व 386 पेंडिग रिपोर्ट पर मेडिकल टीम की नजर है। वहीं 13 दिन बाद स्वस्थ होने पर वाराणसी के पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल से संक्रमित एक युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया।
बलिया में गुरुवार को देर शाम रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की नरसीर पुर निवासी महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई। जिले अब मरीजों की संख्या 16 हो गई है। मीरजापुर में राजगढ़ निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इस तरह से जिले में कुल संख्या 26 हो गई है


