रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
शासन द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए तमाम तरह कि योजनाएं लेकर आ रहीं हैं।इसी के तहत गाजीपुर जिले के कासिमाबाद एसडीएम रमेश मोर्य ने कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के बाराचवर ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में परिवार विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कासिमाबाद तहसील क्षेत्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंर्तगत आने वाली सभी आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्तियो को कोवीड19 से बचाव व दुसरे राज्यो से आने वाले लोगो को कैसे होम क्वारंटाईन किया जाय इसके बारे मे जानकारी एसडीएम द्वारा जानकारी दिया गया।
एसडीएम रमेश मोर्य ने कहा की शासन द्वारा सभी ग्रामपंचायत पर निगरानी समिति का गठन किया गया है।इस समीती का मुखिया ग्राम प्रधान को बनाया गया है।इनके साथ आशा ,आगंनबाडी और चौकीदार रहेंगे।
एसडीएम कासिमाबाद रमेश मोर्य ने जानकारी देते हुंए कहा कि जो व्यक्ति होम क्वारंटाईन किया गया है।आशा 21दिनो के लिए निगरानी रखेगी विशेष तौर से आशा हर तीसरे दिन गीजिट करेगी।और इनके घरो पर क्वारंटाईन सारक्युवेयर कर के मार्क कर के डेट लगायेगी।इससे ये होगा की आशा इस मकान को देख लिया है।
उन परिवार मे जो व्यक्ति क्वारंटाईन किया गया है,यदि वो व्यक्ति अगर संक्रमित होता है तो आशा उनपर निगरानी रखेगी।
और अपने स्तर से समय समय पर डाक्टर को सुचीत करेगी एसडीएम ने आगे जानकारी देते हुए कहा की अगर सब कुछ ठीक रहता है तो21दिन बाद क्वारंटाईन फ्लायर्स हटा लेगी। इस दौरान अगर कोइ केशेज होती हैं तो आशा 108एम्बुलेंस को बुला उस परिवार को हास्पिटलाईज करेगी।
आशा अपने पास एक डाटा रखेगी की किस गांव मे कीतने व्यक्ति आये है और कब 21दिन पुरा हो रहा है।आगे आशा कार्यकर्तियो को जानकारी देते हुंए कहा की विशेष रुप से जो व्यक्ति क्वारंटाईन हैं ,उसे गांव के लोगो से दुर रखेगी।अगर नियमों का उल्घन होता है तो क्वारंटाईन व्यक्ति. के विरुद्ध 188के तहत कार्रवाई की जायेगी।

