file photo

लुधियाना : लाँँकडाउन के बीच एक ऐसा देखने मामला सामने आया है जिसने सब को हिला कर रख दिया है। पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में एक 16 वर्ष के किशोर ने करीब 30 साल की युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहने पर उस लड़के ने चाकू से युवती के गले और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। विनीता को हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
थाना डिवीजन सात पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन यहां एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। जिस मकान में वह  किराए पर रहती है वहींं सामने की मकान में आरोपी किशोर भी रहता है जो रात को दीवार फांद कर उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसके शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।   पीड़िता के शोर मचाए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।  फिलहाल पीड़िता को पास के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।