(शीतल प्रसाद गुप्त ब्यूरो)


बलिया।जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा होने लगा है। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही के अनुसार बाहर पहुंचे तथा होम क्वरंटीन में रह रहे दो लोगों की जांच रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव मिली है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव लोगों की तादात 12 हो गयी है। जिलाधिकारी ने नये मिले मरीजों के गांवों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील करने का निर्देश दे दिया है।

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर का और दूसरा रसड़ा क्षेत्र के परसिया गांव का रहने वाला है। इस तरह जिले में कुल 12 मरीज हो चुके हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि दुर्जनपुर का रहने वाला मरीज मुम्बई से 10 मई को, जबकि परसिया गांव का मरीज दिल्ली से 11 मई को आया था। इस तरह कुल मिलाकर जिले में 12 मरीज हो गए हैं। सभी को एल-1 फैसिलिटी सेंटर में रखा गया है। ये सभी मरीज जहां के हैं, वहां कण्टेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। उन क्षेत्रों में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।


जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस सबसे पहले 11 मई सामने आया था। बैरिया के चांददियर निवासी करीब 16 वर्षीय किशोर की जांच रिपोर्ट आने के बाद हलचल मच गयी थी। इसी बीच 15 मई को गोरखपुर से आयी 29 लोगों की जांच रिपोर्ट में 13 साल की बालिका समेत कुल नौ लोग पॉजिटिव पाये गये।


दुर्जनपुर व परसिया घोषित हुए हॉटस्पॉट
 बलिया। जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या 12 पहुंच गयी। नये मिले दोनों मरीजों के गांवों के हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि एक गांव रसड़ा तहसील का परसिया तथा दूसरा बैरिया तहसील का दुर्जनपुर गांव है। उन्होंने उक्त दोनों गांवों को सील करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी का कहना है कि उनके सम्पर्क में रहे लोगों की सूची बनायी गयी है।

कोरोना पॉजिटिव के मामले में टॉप पर बैरिया
बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना जनपद में अब पांव पसार रहा है। महज एक सप्ताह के अंदर एक दर्जन पॉजिटिव लोगों के प्रकाश में आने के बाद पूरे जिले में खलबली मची हुई है। कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की सबसे अधिक तादात बैरिया तहसील के गांवों में है। सूत्रों की मानें तो 11 मई को मिला पहला किशोर रोगी बैरिया तहसील के चांद दियर का निवासी था। इसके बाद 15 मई को आयी रिपोर्ट में बैरिया नपं, बैरिया तहसील की ग्राम पंचायत चांददियर व भैसहां के दो-दो तथा जगदेवा व बाबू के डेरा ख्वासपुर के एक-एक पीड़ित शामिल हैं। बताया जाता है कि बैरिया तहसील इलाके के पांच जगहों को पहले से सील किया जा चुका है। रविवार को मिले दो नये पीड़ितों में एक और बैरिया तहसील के ही दुर्जनपुर गांव का रहने वाला है। इस प्रकार अब तक के ऑकड़ों में जिले के अंतिम छोर पर स्थित बैरिया तहसील रेड जोन बन चुकी है।