प्रतिकात्‍मक फोटो
वाराणसी - चंदौली जिले के गांव महड़ौरा ग्राम प्रधान की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्‍या कर दी।  मृतक की पहचान मनोज यादव रूप में हुई है।  हत्‍या का कारण  प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश बातई जा रही हे। इस मामले में थाना बलुआ पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों को काबू कर लिया है। 
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों ने शूटरों की मदद से ग्राम प्रधान की हत्या कराई है। पुलिस  शूटरों की तलाश कर रही है।  बताया जा रहा है कि जिस समय ग्राम प्रधान मनोज यादव लोगों को लॉकडाउन का मतलब एमझा रहे थे उसी दौरान उनके घर के पास उन्‍हे गोली मार दी गई थी।  जिनका उपचार को दौरान मौत हो गई।