![]() |
| प्रतिकात्मक |
वाराणसी : फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमार करने और धार्मिक सौहाद्र बिगाड़ने के आरोप में प्रयागराज कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान फरीस सुल्तान के रूप में हुई है।
आरोप है कि फेसबुक पर फरीस सुल्तान ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट लिखी। पोस्ट में धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने और दूसरे धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला भी था। बादशाही मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र यादव ने सुल्तान के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
